ऑटो में महिला के बैग से 20 हजार नकदी व जेवरात पार
कन्नौज, जून 29 -- कन्नौज। ससुराल से मायके अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने आ रही महिला के बैग से अज्ञात महिलाओं ने 20 हजार रुपये की नकदी और सोने के जेवरात पार कर दिए। जलालाबाद पहुंचने पर बैग की जांच करने पर घटना का पता चला। सूचना पर परिजनों ने काफी देर तक ऑटो और उसमें सवार लोगों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जलालाबाद निवासी खुशी कन्नौज स्थित अपनी ससुराल से मायके आने के लिए ऑटो बुक कर रही थी। रास्ते में चालक ने यह कहकर दो महिलाओं को भी ऑटो में बैठा लिया कि उन्हें धूप लग रही है और आगे तक छोड़ देगा। पीड़िता के अनुसार टोल प्लाजा और जसोदा के बीच किसी समय उन महिलाओं ने उसके बैग में रखा सामान पार कर दिया। जसोदा पहुंचने पर दोनों महिलाएं उतर गईं। जलालाबाद पहुंचने के बाद खुशी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.