इटावा औरैया, मई 3 -- बसरेहर। आगरा के बाह क्षेत्र से बसरेहर लौट रही एक महिला के साथ ऑटो में सफर के दौरान बड़ी चोरी की घटना हो गई। पीड़िता के बैग से करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात चोरी हो गए। महिला ने ऑटो चालक और एक अज्ञात महिला पर मिलकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। बसरेहर थाना क्षेत्र के रजपुरा तोताराम गांव निवासी पूनम कुमारी पत्नी रामवीर ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 28 अप्रैल को अपने मायके में आयोजित भाई की शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रही थी। यह भी पढ़ें- 16 माह पहले हुई चोरी का खुलासा नहीं, अब दुबारा जांच होगी वह दोपहर के समय आगरा के बाह बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, लेकिन बस के देरी से आने के कारण करीब तीन बजे उ...