ऑटो में महिला के बैग से सोने की अंगूठियां गायब, केस दर्ज
जौनपुर, जून 27 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सुजानगंज से सरायरैचन्दा आ रही महिला के बैग से ऑटो सवार उच्चक्कों ने सोने की अंगूठि चुरा लीं। पीड़िता को चोरी का पता चका चौराहे पर ऑटो से उतरने के बाद चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरायरैचन्दा बनपुरवां निवासी श्रीमती सीता पटेल पत्नी शंकर लाल पटेल 22 जून की शाम करीब 5 बजे सुजानगंज से ऑटो में सवार हुई थीं। उनके बैग में सोने की अंगूठि व अन्य गहने थे। चका चौराहे पर उतरने पर बैग का लॉक टूटा मिला। चेक करने पर अंगूठि गायब थी। पीड़िता का आरोप है कि ऑटो में बैठे सह-यात्रियों ने झांसा देकर बैग से अंगूठी गायब कर दिए। 25 जून को सीता ने मुंगराबादशाहपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.