ऑटो में बैठी युवती को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म, मुठभेड़ में आरोपी घायल
सहारनपुर, अगस्त 11 -- घर जाने के लिए ऑटो में बैठी 18 वर्षीय युवती को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी वाजिद रविवार देर रात कोतवाली देहात पुलिस की मुठभेड़ में घायल हो गया। टपरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया तो चालक कच्चे रास्ते की ओर भाग निकला। टेंपो नाली में फंसने के बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में गोली लगने से वाजिद घायल हो गया। उसके कब्जे से तमंचा, तीन कारतूस, 230 रुपये और बिना नंबर प्लेट का टेंपो बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार छह अगस्त की रात शहर की एक दुकान पर काम करने वाली युवती ड्यूटी खत्म कर ऑटो से घर लौट रही थी। आरोप है कि चालक उसे निर्धारित रास्ते से न ले जाकर हकीकतनगर की संकरी गलियों से होते हुए सुनसान स्थान पर ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.