ऑटो में बैठी महिला के लाखों के जेवर पार
उरई, मई 9 -- उरई, संवाददाता।शहर में कालपी बस स्टैंड के पास शुक्रवार शाम ऑटो में सफर कर रही महिला के बैग से सोने के जेवर चोरी हो गए। घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पीड़िता के मुताबिक उसके जेवरात लाखों के थे और दो महिलाओं ने ही इस घटना को अंजाम दिया है जो उसके साथ ऑटो पर बैठी हुई थी। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। पीड़ित महिला सारती खटीक निवासी दबोह मध्य प्रदेश के मुताबिक वो शुक्रवार शाम को अपने घर से उरई में रह रहे रिश्तेदार के घर एक समारोह में शिरकत करने आई हुई थी।
घटना का विवरण बस स्टैंड से रिश्तेदार के घर जाने के लिए वह जब ऑटो पर बैठी हुई थी तभी कालपी बस स्टैंड के पास उनके पास ऑटो में दो महिलाएं आकर बैठीं और सफर के दौरान बेहद शातिर तरीके से बैग से करीब आठ तोला सोने के जेवर पार कर दिए। आरोपी महिलाएं मौके से फर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.