आगरा, जनवरी 4 -- थाना सदर पुलिस ने ऑटो में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के शातिर सदस्य उदयभान, निवासी गांव फतेह सिंह की ठार, डौकी को होटल क्लार्कशिराज के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से 100 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित 17 सितंबर 2025 की रात ईदगाह बस स्टैंड पर हुई लूट की घटना में शामिल था। आरोपितों ने मेरठ निवासी युवक को झांसी जाने का झांसा देकर ऑटो में बैठाया। रास्ते में सुनसान इलाके में ऑटो चालक और उसके तीन साथियों ने तमंचा दिखाकर युवक से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन, चार्जर व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस पहले ही उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपित का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.