फिरोजाबाद, मई 25 -- थाना जसराना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ऑटो में सवारी के बैग से आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना जसराना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नगला कलू बाईपास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषि पुत्र सुरेश कुमार निवासी बघेल कॉलोनी थाना उत्तर, फिरोजाबाद तथा सनी पुत्र अशोक निवासी गली नंबर 4 महादेव नगर थाना रामगढ़, फिरोजाबाद के रूप में हुई है।जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पीली धातु की एक अंगूठी, एक पेंडल तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...