आगरा, अप्रैल 4 -- ऑटो गैंग द्वारा किसान से लूट की वारदात का खुलासा करते हुए थाना एकता पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त चोरी का ऑटो, एक कूटरचित नंबर प्लेट और 9950 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को जेल भेज दिया है। मामला 31 मार्च की रात का है। किसान गुजरात से आलू बेचकर आया था। उसके पास 46,700 रुपये थे। वह बिजलीघर पर शमशाबाद जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। तभी एक ऑटो उसके पास आकर रुका और चालक ने शमशाबाद छोड़ने की बात कही। ऑटो में चालक समेत पांच लोग पहले से सवार थे। रास्ते में एक व्यक्ति ने एकता क्षेत्र में उतरने की बात कही। आरोपित किसान को गुतिला पुल के पास सुनसान स्थान पर ले गए। वहां ऑटो रोककर बुजुर्ग किसान के साथ मारपीट की और उससे रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना एकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.