ऑटो में प्रेमी के साथ बीवी को देख भड़का पति; बीच सड़क धुना, पत्नी बोली- शराबी है
हिन्दुस्तान संवाद, अक्टूबर 5 -- फिरोजाबाद में बीच सड़क तब हंगामा मच गया जब प्रेमी के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही पत्नी को रविवार दोपहर पति ने राजा का ताल के निकट एक ऑटो में पकड़ लिया। पत्नी और उसके प्रेमी को सरेराह पिटता देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर राजा का ताल पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पति बार-बार उसे अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था, लेकिन वह प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस का कहना है कि दोनों के परिजनों को बुलाया है तथा परिजनों के आने के बाद दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराएंगे। एका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी पांच साल पूर्व टूंडला थाना के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक गुरुग्राम में मजदूरी करता था। वह अपनी पत्नी को भी साथ ले गया था। दोनों पर एक पुत्र है।पत्नी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.