ऑटो में धक्का-मुक्की कर महिला का सोने का कड़ा उतारा
फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में ऑटो में सवार युवक धक्का-मुक्की कर महिला से सोने का कड़ा चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-16 निवासी कुसुम लता जैन की ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 26 मार्च को वह ओल्ड मार्केट से अपने घर लौट रहीं थीं। इस दौरान एक ऑटो चालक ने उन्हें सेक्टर-16 कट तक ऑटो में बैठा लिया, जिसमें पहले से तीन युवक सवार थे। रास्ते में आरोपियों ने जानबूझकर पुलिस चेकिंग का बहाना बनाकर सीट बदलनी शुरू कर दी। आगे बैठा युवक पीछे आ बैठा और ऑटो के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। इसी दौरान आरोपियों में एक ने धक्का-मुक्की कर उनका करीब 25 ग्राम का सोने का कड़ा चोरी कर लिया। दिया गया। जब पीड़ित महिला घर पहुंची तो कुछ घंटों बाद उन्हें कड़ा चोरी होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.