ऑटो में दंपति के बैग से आठ तोला सोने के जेवर चोरी
रुद्रपुर, जून 1 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल निवासी एक दंपति के बैग से रुद्रपुर से गदरपुर जाते समय ऑटो में आठ तोला सोने के जेवर चोरी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, तल्ला कृष्णापुर, तल्लीताल (नैनीताल) निवासी कुंदन सिंह नयाल 9 मई को अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गदरपुर जाने के लिए रुद्रपुर आए थे। यहां डीडी चौक से वे गदरपुर जाने वाले एक ऑटो में सवार हुए। कुंदन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ऑटो में चालक समेत चार लोग सवार थे, जिनमें एक महिला और उसका बच्चा भी शामिल थे। रास्ते में गावा चौक के पास महिला और बच्चा ऑटो से उतर गए। उनके उतरने के कुछ देर बाद दंपति को पता चला कि पत्नी के बैग से सोने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.