कौशाम्बी, मार्च 10 -- मंझनपुर कोतवाली के बचानी का पुरवा गांव के सामने मंगलवार को ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया। हादसे में आटो सवार पांच महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचानी का पुरवा गांव के सामने मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया। इससे आटो पलट गया। हादसे में प्रयागराज के नैनी के जेल रोड की रोशनी पुत्री इस्माइल, सवीता देवी पत्नी राहुल, सबीना पुत्र इस्माइल, नीतू, काजल पुत्री कृष्ण कुमार दुबे निवासी गैपुरा, मिर्जापुर, राहुल पुत्र स्व. फूलचंद्र निवासी बिरौली, चरवा घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग भागकर पहुंचे। घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायलों का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...