बस्ती, दिसम्बर 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस ने चोरी की चेन संग एक महिला को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पुरानी बस्ती जयदीप दुबे ने बताया कि ऑटो रिक्शा में सवार महिला के गले से चेन चोरी करने के मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। मुखबिर की सटीक सूचना पुलिस टीम ने शनिवार को करूवा बाबा से दक्षिण दरवाजा रोड पर आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसके कब्जे से सोने की चेन बरामद की गई है। आरोपिता की पहचान कविता निवासी खलीलाबाद रेलवे स्टेशन गेट नंबर-एक के पास झोपड़ी व स्थायी पता कोहड़ा कोहडी थाना गोला बाजार जिला गोरखपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे, एसआई वीरेन्द्र कुंवर, महिला कांस्टेबल अंजली सिंह, आरजू मिश्रा शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.