ऑटो में छूटे छह लाख के गहने पुलिस ने दिलवाए
वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। चांदमारी के वीडीए कॉलोनी निवासी अभिषेक मिश्रा के छह लाख के गहने और पांच हजार नगदी भरा बैग 14 मई की शाम भोजूबीर में ऑटो में छूट गया था। उन्होंने कैंट पुलिस से गुहार लगाई थी। निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि एसआई अभिषेक सिंह एवं उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ऑटो का नंबर ढूंढ निकाला। ऑटो चालक के जरिये बैग बरामद कर रविवार को कैंट पुलिस ने बैग अभिषेक मिश्रा को सौंप दिया। जेवरात, नगदी एवं कागजात पाकर अभिषेक ने पुलिस का आभार जताया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा में भूला नगदी और जेवरों से भरा बैंग, यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल ने ढूंढ सौंपा यह भी पढ़ें- ऑटो में छूटा रुपये व जेवर रख बैग, तलाशकर लौटाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.