गोरखपुर, दिसम्बर 5 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रायपुर गांव की कलावती देवी का ढाई लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग बुधवार शाम एक आटो में छूट गया था। घर पहुँचने पर बैग गायब देखकर उन्होंने तुरंत चिलुआताल पुलिस को सूचना दी। मामला पीपीगंज पुलिस को मिलने पर चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आटो की पहचान कर ली। आटो चालक से संपर्क कर बैग सुरक्षित बरामद किया गया और महिला को सौंप दिया गया। बैग मिलने पर कलावती देवी ने पुलिस टीम का आभार जताया और ईमानदार चालक को 500 रुपये इनाम दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...