अलीगढ़, अक्टूबर 5 -- अलीगढ़। पीआरवी कर्मियों ने ऑटो में छूटा एक महिला का मोबाइल फोन बरामद कराते हुए उसे वापस करा दिया। शनिवार को पीआरवी संख्या 4053 थाना गांधीपार्क रूट चार्ट के अनुसार निर्धारित प्वाइंट पर थी। तभी कॉलर ने सूचना दी कि बताया कि उनकी बुआ हाथरस से अलीगढ़ जंक्शन के लिए ऑटो में आई थीं। वो स्टेशन पर उतर गई और फोन ऑटो में रह गया। पीआरवी कर्मियों ने फोन पर कॉल किया तो ऑटो चालक संतोष ने बताया कि वह पला साहिबाबाद क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आ गया है। पीआरवी कर्मी ने पला पहुंचकर फोन बरामद किया। बाद में रेलवे स्टेशन पर महिला को फोन सुपुर्द किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.