ऑटो में छूटा बैग पुलिस ने खोजकर लौटाया
गोरखपुर, मई 19 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जंगल कौड़िया वाटर पार्क घूमने आए एक परिवार के दो बैग ऑटो में छूट जाने से अफरातफरी मच गई। बैग में नकदी, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा था। गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी अल्ताफ हुसैन ने काफी तलाश के बाद जंगल कौड़िया चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज देवेंद्र दुबे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैग की खोज शुरू कराई। पुलिस की सक्रियता से कुछ ही देर में दोनों बैग बरामद कर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिए गए। सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि बैग में रखा पूरा सामान सही सलामत मिला। परिवार ने पुलिस का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.