ऑटो में छूटा बैग दो घंटे में बरामद
वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी। सिटी कमांड सेंटर सिगरा की पुलिस टीम ने मंगलवार को ऑटो में छूटे बैग को खोजकर उसमें रखे दो मोबाइल फोन समेत अन्य कीमती सामान को महज दो घंटे के भीतर बरामद कर झारखंड की महिला को सौंप दिया। कमांड सेंटर में तैनात उपनिरीक्षक राजेश सिंह, कांस्टेबल राजकुमार परवाना और कांस्टेबल रूपेंद्र कुमार ने कैंट रेलवे स्टेशन से लहरतारा चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद संबंधित ऑटो की पहचान कर बैग और उसमें रखा पूरा सामान बरामद कर लिया गया। यह भी पढ़ें- ऑटो में छूटा बैग दो घंटे में बरामद, कमांड सेंटर टीम ने लौटाया सामान यह भी पढ़ें- म्याऊं पुलिस ने जेवरों से भरा बैग लौटाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.