गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बांसगांव क्षेत्र में ऑटो में सफर के दौरान तीन महिलाओं द्वारा चेन चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। हालांकि पीड़िता की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान एक महिला के हाथ में चोरी की चेन बरामद हो गया। दोपहर बाद महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दरअसल, गोला कस्बा निवासी कंचन दुबे 24 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे राप्तीनगर से ऑटो से घर लौट रही थीं। रास्ते में बगहा बीर बाबा के पास तीन महिलाएं ऑटो रुकवाकर उसमें सवार हो गईं। आरोप है कि ऑटो में बैठते ही तीनों महिलाएं आपस में झगड़ा और धक्का-मुक्की करने लगीं। जैसे ही ऑटो कौड़ीराम पहुंचा, वे गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के ऊपर गिरने लगीं। इसी दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.