आगरा, मार्च 23 -- एकता क्षेत्र में सोमवार को स्कूल से घर के लिए ऑटो में सवार हुई नाबालिग छात्रा से चालक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपित की गंदी हरकतें देख वह घबरा गई। हिम्मत दिखाते हुए वह ऑटो से कूद गई। इससे वह घायल हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने ऑटो सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना करीब 11 बजे के आसपास की है। नगला महादेव स्थित स्कूल से छात्रा पेपर देकर घर को निकली थी। ऑटो में पहले से एक और सवारी थी, जो उतर गई। छात्रा अकेली रह गई। जिसका फायदा उठाकर चालक उससे अश्लील हरकत और बातें करने लगा। उसने नजरअंदाज किया। लेकिन, आरोपित की हरकतें बढ़ती गईं। उसकी शर्ट के अंदर हाथ डालने लगा। वह घबरा गई। उसने ऑटो रोकने के लिए कहा, लेकिन आरोपित ने ऑटो नहीं रोका। आरोपित लगातार उसका हाथ दबा रहा था। गलत संबंध बन...