ऑटो में गांजा सप्लाई करने वाला तस्कर दबोचा
आगरा, जून 18 -- ट्रांस यमुना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ऑटो के जरिए गांजे की तस्करी कर रहा था। आरोपित के कब्जे से 1.772 किग्रा गांजा और एक ऑटो बरामद हुआ है। बाजार में बरामद गांजे के कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार को झरना नाले से शाहदरा चुंगी की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर हाइवे कट के पास चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति ऑटो में गांजा लेकर फिरोजाबाद की ओर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध ऑटो को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अली हसन निवासी इस्लाम नगर टेड़ी बगिया बताया। सहायक पुलिस आयुक्त की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान उसके पास से 1.772 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। अली हसन ने बताया कि उसका साला इरसाद कहीं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.