ऑटो मिस्त्री से सरेराह बाइक, नकद और मोबाइल फोन लूटी
पलामू, अप्रैल 22 -- छतरपुर,प्रतिनिधि। पलामू जिले के कर्मा चराई-पाटन रोड में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे नगदारा पुल के समीप तीन नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर ऑटो मिस्त्री एजाज अंसारी से बाइक, मोबाइल फोन व नकदी लूटकर फरार हो गए हैं। एजाज अंसारी के अनुसार उसने छतरपुर थाने में प्राथमिकी कराई है। भुक्तभोगी ने बताया कि वह सुबह 8 बजे के करीब अपने गांव से मेदिनीनगर बाजार ऑटो का पार्ट्स लेने जा रहा था। जब वह नगदारा पुल पुल के समीप पहुंचा तो पहले से खड़े तीन लोगों ने बाइक रूकवाई और पूछा कि सरइडीह जाने का रास्ता किधर है और कितना दूर पड़ेगा। एजाज बता ही रहा था कि दूसरे लुटेरे ने पिस्टल सटा दी और कहा कि मोबाइल निकालो और बाइक से उतार दिया। उसके बाद वे लोग पीछे कुटिया मोड़ की तरफ ही बाइक पर सवार होकर निकल भागे। वह उनका दौड़कर कुछ दूर तक चिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.