उन्नाव, नवम्बर 25 -- बांगरमऊ। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में संडीला मार्ग स्थित मटुकरी चौराहे के निकट तेज रफ्तार आटो और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। बांगरमऊ सीएचसी से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरदोई जिले के थाना मल्लावां अंतर्गत ग्राम तेजीपुर निवासी मनोज (26) पुत्र शंभू बेहटा मुजावर आटो लेकर वापस बांगरमऊ आ रहा था। तभी रास्ते में मंगलवार को दोपहर बाद संडीला मार्ग पर ग्राम मटुकरी चौराहे के निकट आटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आटो चालक मनोज और बाइक पर सवार जनार्दन (28) पुत्र गोविंद व उसकी छब्बीस वर्षीय पत्नी शिवानी तथा बाइस वर्षीय छोटा भाई जयवीर निवासी ग्राम मदारपुर थाना पतरौली हरदोई गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस चारों घायलों को बांगरमऊ सीएचसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.