कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- सैनी थाना क्षेत्र में कमासिन ओवरब्रिज के समीप मंगलवार दोपहर ऑटो व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नौ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोखराज थाना क्षेत्र के झंडापुर गांव का खुशनूर पुत्र नूर मोहमद मंगलवार की दोपहर अपनी बहन लायबा व परिवार की नगमा पत्नी जाकिर अली के साथ बाइक से दवा लेने सिराथू स्थित निजी अस्पताल जा रहा था। कमासिन ओवरब्रिज के समीप सामने से आए सीएनजी ऑटो से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर काफी जोरदार हुई, जिससे ऑटो पलट तक गया। हादसे में बाइक सवार सभी लोग तो जख्मी हुए ही, साथ में ऑटो सवार दिनेश पुत्र अलोपी लाल, उसका 10 वर्षीय बेटा आदर्श, 12 वर्षीय कृष्णा निवासी जलालपुर गोरियों, गोलहड़ी, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.