प्रयागराज, अगस्त 16 -- प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर शनिवार को ऑटो और बाइक की टक्कर में एक युवक और महिला की मौत हो गई। हादसा मांडा थानाक्षेत्र में धरांवनारा पेट्रोल पंप के सामने हुआ। मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र स्थित नेबुरा रिवई सिंह गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार सिंह फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। शनिवार को वह बाइक से घर लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने विंध्याचल से दर्शन कराकर लौट रहा सवारियों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर दाहिनी पटरी पर चला गया और दीपक की बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक और ऑटो सवार मेजा के अखरी शाहपुर निवासी 35 वर्षीय रंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बाइक-टैंपो भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। मृ...