सोनभद्र, अप्रैल 21 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में मंगलवार की सुबह आटो और बाइक टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। वे म्योरपुर के परनी से एक शादी समारोह से शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे थे। बीजपुर थाना क्षेत्र के डोडहर गांव निवासी 35 वर्षीय धरम, 33 वर्षीय लोकमन, 34 वर्षीय अजय और 35 वर्षीय आरके कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर सोमवार की शाम म्योरपुर के परनी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार की सुबह वे वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के समीप पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे आटे से टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार चार लोगों के अलावा आटो पर सवार 30 वर्षीय चंपा ...