मुजफ्फरपुर, मई 7 -- हथौड़ी। गरहां-हथौड़ी थाने की सीमा पर गुरुवार शाम ऑटो-बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक दीपक कुमार बोचहां थाने के तुर्की का निवासी था। घायल अमन भी उसी गांव का बताया जाता है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। घायल अमन का मेडिकल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ननिहाल से लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक जब्त कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.