कानपुर, अगस्त 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़ी एक फर्म के चार ठिकानों पर सोमवार को आयकर विभाग के टीडीएस विंग ने सर्वे की कार्रवाई की। साकेत नगर, जीटी रोड, सिविल लाइंस और मैकरार्बटगंज स्थित प्रतिष्ठानों पर बड़े स्तर पर खामियां मिली हैं। विभागीय टीमें देररात तक दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगालती रही। कार्रवाई में आयकर विभाग के दो दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

जांच का उद्देश्य सूत्रों के अनुसार, टीडीएस सर्वे का मुख्य फोकस कर्मचारियों के वेतन, ठेकेदारों और विभिन्न सेवा प्रदाताओं को किए गए भुगतान पर नियमानुसार कर कटौती की जांच रहा। टीमों ने फर्म की लेखा पुस्तिकाएं, भुगतान रजिस्टर, बिल-वाउचर, बैंक खातों से संबंधित रिकॉर्ड, टीडीएस रिटर्न और चालान सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान यह भी देखा ...