प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। बमरौली से मनौरी जा रहा एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गया। पूरामुफ्ती क्षेत्र में हुए हादसे में ऑटो सवार सुलेम सराय निवासी 23 वर्षीय आयुष यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी भगवतपुर ले जाया गया, जहां से ऑटो चालक उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गया। वहीं रात में उसकी मौत हो गई।उधर हादसे से अंजान आयुष के घरवाले रातभर उसकी तलाश करते रहे। बुधवार सुबह उन्हें हादसे की जानकारी हुई तो एसआरएन अस्पताल पहुंचकर आयुष की पहचान की। आयुष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहने हैं। यह भी पढ़ें- बांका: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम वह एक कैंटीन में काम करता था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में दो युवक समेत तीन की मौत, दो गंभीर ...