ऑटो पार्ट्स शॉप में चोरी के बाद आगजनी, रिपोर्ट
कानपुर, मई 29 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर में एक ऑटो पार्ट्स व मोटरसाइकिल रिपेयरिंग शॉप में चोरी और आगजनी की गई। सचेंडी के ग्राम हाता गम्भीरपुर निवासी प्रदीप कुमार बारासिरोही क्षेत्र में सरकारी स्कूल के पास वीरेंद्र पाल के मकान में ऑटो पार्ट्स व मोटरसाइकिल रिपेयरिंग शॉप है। 24 मई को रात डेढ़ बजे पुलिस और आसपास के लोगों ने उन्हें फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी गई। जब प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा हुआ मिला। दुकान से लगभग छह हजार रुपये गायब थे, जबकि अन्य महंगे पार्ट्स भी चोरी कर लिए गए थे। घटनास्थल के पास एक संदिग्ध बाइक भी मिली, जिसका पेट्रोल पाइप निकला हुआ था और उसमें लोहे का साबड़ बंधा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात बाइक सवारों ने इसी साबड़ की मदद से शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दुकान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.