प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- कुंडा, संवाददाता। परिवार के साथ घर लौट रहे लोगों का ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें मां-बेटी सहित तीन महिलाएं घायल हो गईं। जबकि दूसरी घटनाओं में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। नगर पंचायत कुंडा के अत्तानगर मोहल्ला निवासी इस्लाम अली की 50 वर्षीय पत्नी जमाहिन निशा अपनी 18 वर्षीय बेटी इमरान फात्मा, अशरफ अली की 33 वर्षीय पत्नी रेहाना बानो के साथ शुक्रवार शाम कहीं गई थी। देर शाम वह लोग ऑटो से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लोग नगर पंचायत के कबरियागंज मोहल्ले के हाईवे पर पहुंचे तो अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। अन्य हादसों में खुर्रम का पुरवा रहवई गांव निवासी बद्री प्रसाद यादव का 35 वर्षीय बेटा बच्चन यादव, महेशगंज थाना क्षेत्र के जोती का पुरवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.