ऑटो पलटा, एक दर्जन यात्री घायल
सिमडेगा, अप्रैल 5 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित कुम्हार टोली के पास शनिवार देर शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में एंजलीना लोंगा, मेरी टोपनो, अनातासिया टोपनो, कोलेस्टिका कांडुलना, निशिकांत कांडुलना, नीलिमा टोपनो सहित अन्य शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी तुरंत सक्रिय हुए और अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी घायलों को कोलेबिरा स्थित शिवम् हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। इधर विधायक ने सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.