लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- सोमवार को थाना क्षेत्र में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक अधेड़ युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अपने बेटे की शादी के लिए बहू देखने गया था और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय विनोद कुमार निवासी ग्राम मदारापुर थाना खीरी अपने बेटे के लिए रिश्ता देखने फरधान थाना क्षेत्र के लखनापुर मंदिर गए थे। बहू देखकर लौटते समय लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर गोरिया गांव के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विनोद कुमार को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.