ऑटो पलटने से मेरठ से लौट रहे श्रमिक की मौत, सात घायल
शाहजहांपुर, जुलाई 2 -- खुटार। मेरठ से मजदूरी कर परिवार के साथ घर लौट रहे एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। खुटार थाना क्षेत्र के गांव टाह खुर्द कलां निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा (50) परिवार के साथ 5 जून को मेरठ मजदूरी करने गए थे। गुरुवार सुबह सभी लोग ट्रेन से शाहजहांपुर पहुंचे और वहां से गांव जाने के लिए एक ऑटो बुक किया। ऑटो में सुरेंद्र, उनकी पत्नी शांति देवी, बेटे धर्मेंद्र और सचिन, बहुएं सुमन और भारती, पांच वर्षीय पोती लावन्या तथा बेटी शिवानी सवार थीं। बड़ागांव ओवरब्रिज पर पहुंचते ही चालक ऑटो से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया।हादसे में ऑटो सवार सभी आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को पुवायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.