मधेपुरा, मार्च 15 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। तेज गति से जा रही सीएनजी ऑटो के पलटने से उस पर सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गयी। जबकि ऑटो पर सवार कई लोग घायल हो गए। घटना पस्तपार थाना क्षेत्र के पामा मोड़ के समीप शनिवार को करीब साढ़े बारह बजे दिन की बतायी गयी है। ऑटो पर सवार सभी लोग पतरघट थाना क्षेत्र के कमलजरी गांव से शादी समारोह में शिरकत कर घर लौट रहे थे। मृतका शोभा देवी (70) ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव की रहने वाली थी। उनके पति शिक्षक रामकृष्ण यादव का चंद वर्षों पूर्व ही निधन हो चुका था। मृतका को कोई संतान नहीं था। ऑटो पर सवार मृतक की बड़ी गोतनी राधा देवी हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पस्तपार थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जख्मी को इलाज के लिए ग्वालपाड़ा सीएचसी भेज दिया। स्थिति गंभीर देख उसे जेएनकेटी मेडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.