गुमला, मार्च 5 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र के कोबजा जोगीडाढ़ गांव की 45 वर्षीय ललिता खड़िया की ऑटो पलटने से मौत हो गई,जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार देर शाम की रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ललिता खड़िया को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ललिता खड़िया अपने एक साथी पूनम डुंगडुंग के साथ दवा लेने के लिए ऑटो से टोंगो गई थीं। दवा लेने के बाद शाम करीब सात बजे वह ऑटो से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बांसटोली के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटते ही उसमें सवार सभी लोग सड़क पर गिर कर घायल हो गए। दुर्घटना में ललिता खड़िया को गंभीर चोट लगी,जबकि इतवारी केरकेट्टा, पूनम डुंगडुंग और ऑटो चालक को भी चोट आईं। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.