कोडरमा, मार्च 26 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र के चंदवारा-पांडेयबारा मार्ग पर गुरुवार को एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पटल जाने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गये। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सुबह करीब 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार सभी घायल मजदूर किस्म के लोग हैं, जो रामनवमी पर्व को लेकर मुंबई मेल से कोडरमा स्टेशन पहुंचे थे और वहां से ऑटो के माध्यम से अपने घर हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो चंदवारा मस्जिद मुहल्ला के पास पहुंचने पर चालक का नियंत्रण खो गया और ऑटो पलट गई। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गये, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों में कुनी भुइयां(35 वर्ष) व देवकी कुमार(34 वर्ष) के नाम शामिल हैं। घटना के दौरान आस...