बाराबंकी, अगस्त 3 -- बाराबंकी। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने सोमवार सड़क दुर्घटना में घायल हुए पांच लोगों की मदद पहुंचाई। उनके लोधेश्वर महादेवा मेला निरीक्षण दौरान बाराबंकी-बहराइच रोड पर रामपुर खरगी के पास शाम को ऑटो वाहन (यूपी 40 सीटी 6499) अज्ञात वाहन के टक्कर के बाद पलट गया। वह दुर्घटनास्थल पर ऑटो सवार पांच घायल श्रद्धालुओं को एम्बुलेंस से सीएचसी रामनगर भिजवाया। सभी घायल बहराइच जनपद के निवासी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...