आरा, अप्रैल 18 -- आरा। संदेश पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में ऑटो पर सवार सीतामढ़ी निवासी युवक समेत छह लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी में सीतामढ़ी जिले के कोर्ट बाजार निवासी उदय शंकर प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व श्राद्ध कर्म में भाग लेने के लिए अजीमाबाद गांव आया था। उसकी बिहार पुलिस दारोगा की परीक्षा होने वाली थी। इसे लेकर शनिवार की सुबह वह अजीमाबाद से ऑटो से कुल्हड़िया जा रहा था। उसी दौरान संदेश पेट्रोल पंप के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ऑटो सवार सभी लोग जख्मी गये। ...
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.