ऑटो पलटने से दो गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती
मुंगेर, जून 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुरंबा के समीप मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेरासी गांव निवासी रविंद्र चौधरी की 25 वर्षीय पत्नी फेकनी देवी और संजय चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ कुमार मंगलवार को मुंगेर बाजार से खरीदारी कर ऑटो से वापस अपने घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- टेम्पो की ठोकर से बाइक सवार महिला समेत दो घायल इसी दौरान चुरंबा के पास तेज गति से आ रहा ऑटो अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो सवार दोनों यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.