आरा, मई 12 -- आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के समीप मंगलवार को सवारियों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें ऑटो सवार दादा-पोता समेत चार लोग जख्मी हो गए। बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी 60 वर्षीय धराई सिंह और 13 वर्षीय उनका पोता अमरजीत कुमार का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। अमरजीत सिंह ने बताया कि वह अपने दादा धराई सिंह के साथ एक रिश्तेदार के घर शादी में ऑटो से चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव जा रहे थे। ऑटो पर छह लोग सवार थे। सियाडीह गांव के समीप अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चार लोग जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- ऑटो और बाइक की टक्कर में सवार गंभीर बाइक की ठोकर से बाइक मैकेनिक जख्मी आरा। नगर थाना क्षेत्र की बड़ी मठिया के समीप मंगलवार को ब...