ऑटो पलटने से दंपति और बेटा घायल
इटावा औरैया, जून 13 -- भरथना। शनिवार दोपहर राजस्थान निवासी विनोद पुत्र प्रभुदयाल अपनी पत्नी संतोषी और 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा के साथ मैनपुरी से मोहल्ला पुराना भरथना में रिश्तेदारी में आ रहे थे। इसी दौरान ऊसराहार मार्ग पर नगला चंदेलन के पास सड़क पर फिसलन के कारण ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। दुर्घटना में विनोद, उनकी पत्नी संतोषी और पुत्र कृष्णा को चोटें आई हैं। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। यह भी पढ़ें- छपरा से घर लौट रहे यात्रियों से भरी ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, आठ घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.