मुंगेर, फरवरी 3 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज सीमावर्ती बाथ थानाक्षेत्र अंतर्गत झोझी मुसहरी के समीप सोमवार को ऑटो पलटने से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। मृत बच्चा अंशु शर्मा पिता शोभाकांत कुमार ईष्ट कॉलोनी जमालपुर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार जमालपुर ईस्ट कॉलोनी के शोभाकांत परिवार के साथ तारापुर अनुमंडल जमीन रजिस्ट्री के लिए ऑटो से जा रहे थे। आगे चल रही एक कार के अचानक ब्रेक लगाने से ऑटो उससे टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलने पर बाथ थाना की डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मानस श्री ने 60 वर्षीय मंजू देवी, 71 वर्षीय महेश्वर प्रसाद शर्मा एवं 40 वर्षीय सुमन शर्मा का प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.