छपरा, अप्रैल 25 -- ऑटो पलटने से तीन लोग गम्भीर घायल,एक रेफर तरैया, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के पचभिंडा पोखरा स्थित एसएच 73 मुख्य सड़क पर तेजगति से जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा।जिसमे यात्री समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं।घायलों में इसुआपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी भरत सिंह को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।वही घायल टेढ़ा के गोलू सिंह एवं नंदनपुर के अलीजान अंसारी का उपचार अस्पताल में चल रहा है।उक्त घटना जानकारी पाकर ग्रामीणगण पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगो को बहार निकाल कर अस्पताल भेजा।जंहा उक्त घायलों का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- भरथुआ के पास ऑटो पलटा, तीन घायल तरैया से राजकिशोर साह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.