ऑटो पलटने से जख्मी अधेड़ की मौत, मुकदमा
कौशाम्बी, मई 14 -- पिपरी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी रवि पटेल ने बताया कि उसके पिता चंद्रमा प्रसाद दो जनवरी की सुबह किसी काम से मनौरी बाजार गए थे। इसके बाद ऑटो पर सवार होकर लौट रहे थे। चालक लापरवाही से ऑटो चला रहा था। इस कारण महमदपुर बिंदा चौराहा के समीप ऑटो पलट गया था। पीड़ित के मुताबिक हादसे में उसके पिता को गंभीर चोट आई थी और इलाज के दौरान 28 अप्रैल 2026 को मौत हो गई थी। आरोप है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तो करवा दिया, लेकिन मुकदमा कायम नहीं किया। परेशान होकर मृतक के बेटे ने 12 मई को मामले की शिकायत एसपी से की। उनके आदेश पर बुधवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.