भागलपुर, फरवरी 20 -- पीरपैंती रेलवे स्टेशन से पीरपैंती बाजार की ओर जा रहा एक यात्री भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक सहित कई यात्री जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी मो. शाहिद, जो चालक बताया जाता है और काली प्रसाद फेकू टोला का रहने वाला है। उसे सिर एवं शरीर में कई जगह जख्म के कारण तथा धनबाद से पंचायत समिति सदस्या ईना देवी के यहां सम्पन्न होने वाले श्राद्ध कर्म में भाग लेने पीरपैंती जा रहे युवक राजेश साह को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीरावस्था देख शाहिद को डॉक्टरों ने भागलपुर रेफर कर दिया। जबकि जख्मी राजेश ने बताया कि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, वे यत्र-तत्र चले गए। उसने बताया कि घटना रिफ्यूजी कॉलोनी दुर्गा मंदिर के ठीक आगे जिछो पोखर के पास ऑटो अचानक पलट जाने से हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.