अररिया, अप्रैल 11 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज-सरसी स्टेट हाइवे 77 पर इंद्रपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे ऑटो पलटने से ऑटो में सवार चार शिक्षिका व ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में मझुवा पश्चिम पंचायत की कविता देवी उम्र 31 वर्ष, उत्तर प्रदेश की 26 वर्षीया शिक्षिका कुमारी अर्चना यादव, बेगूसराय निवासी 55 वर्षीया शिक्षिका रेणु देवी और रानीगंज निवासी 56 वर्षीया चंद्र रेखा देवी शामिल हैं। इस हादसे में रानीगंज का ऑटो चालक मुकेश कुमार भी घायल हुए हैं। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सभी शिक्षिका ऑटो पर सवार होकर स्कूल जा रही थी, इसी दौरान इंद्रपुर गांव के समीप सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया। बीच सड़क पर कुत्ता आने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.