जहानाबाद, मई 30 -- अरवल, निज संवाददाता पटना- औरंगाबाद मुख्य मार्ग में 9 नंबर सुलिस के समीप ट्रक के चकमा से अनियंत्रित टेंपो चालक ने पलटीमार दिया। जिसमें टेंपो सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी को स्थानीय ग्रामीण एवं इमरजेंसी 112 के टीम के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज किया जा रहा है। जख्मी प्रमोद कुमार, अनिल सिंह, बेबी देवी सहित चार लोग शामिल हैं। सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि सभी जख्मी खतरा से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...