इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के बसरेहर-चौपाल मार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। चौबिया क्षेत्र के ग्राम नवलपुरा बरालोकपुर निवासी 65 वर्षीय राममुखी देवी पत्नी रामनाथ 18 अप्रैल को अपनी बहू रीना देवी पत्नी राजू के साथ बसरेहर से चौपाल की ओर आ रही थीं। शाम करीब 5 बजे उनके ऑटो और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में ऑटो सवार चार महिलाएं घायल हो गई थीं, जिनमें सास राममुखी देवी और बहू रीना देवी की हालत काफी गंभीर थी। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। राममुखी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में उपचार के दौरान सोमवार सुबह करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई। मृतका के दो बेटे हैं, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.