लोहरदगा, जून 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा गांव निवासी तेजू भगत के पुत्र सुकरा भगत की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकरा भगत मेहमानी से लौट रहा था। वह जिस ऑटो पर सवार था, वह पुसो थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। गुरुवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...